शिवपाल सिंह यादव बोले, आलू खरीदने के लिए सरकारी समर्थन मूल्य नाकाफी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदने का फरमान किसानों के लिए नाकाफी है।

उन्होंने कहा कि 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बीज खरीदने वाले किसान के लिए यह समर्थन मूल्य मजाक है। सरकार को न्यूनतम 1500 रुपए प्रति पैकेट की दर से आलू की खरीद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम लागत तो देनी ही चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *