ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवपाल सिंह यादव का एलान- सपा के साथ जाना ऐतिहासिक भूल थी

लखनऊ (मानवीय सोच) प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब सपा के कोई संबंध नहीं रखेंगे। उसने कई बार धोखा दिया है। विधानसभा चुनाव में उनके साथ रहना बड़ी ऐतिहासिक भूल थी। अब उनके झांसे में नहीं आएंगे। नगर निगम चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे। अगर मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव लड़े तो उन्हें फिर से जिताएंगे, लेकिन उनके न लड़ने पर प्रत्याशी उतारेंगे। शिवपाल शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

खुद के सपा विधायक होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उन्होंने सपा की सदस्यता लेकर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें अपना विधायक नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही कह चुका हूं कि सपा चाहे तो उन्हें बर्खास्त कर सकती है। भाजपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने साफ जवाब नहीं दिया। कहा कि यह चुनाव के वक्त तय करेंगे। जो हाथ बढ़ाएगा, उसके साथ कार्यकर्ताओं से राय लेकर कंधे से कंधा मिलाने पर विचार किया जाएगा।

सपा से अलग हुए ओम प्रकाश राजभर सहित अन्य नेताओं के सवाल पर कहा कि सभी से बातचीत होती है, लेकिन अभी लोकसभा चुनाव को लेकर बात नहीं हुई है। जहां तक डीपी यादव का सवाल है तो वह साथ हैं। यदुकुल पुनर्जागरण मंच में शामिल सभी नेता साथ-साथ रहेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से अच्छे संबंध होने की दुहाई देते हुए शिवपाल ने कांग्रेस से किसी तरह का संपर्क होने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, मधु लिमये ही नहीं बल्कि स्व. जार्ज फर्नांडिस, शरद यादव जैसे नेता भी इसके पक्षधर रहे हैं। अब उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। शिवपाल ने दावा किया कि उनके साथ विभिन्न जातियों के अलग-अलग संगठन हैं। अलग-थलग पड़े लोगों को साथ जोड़कर कारवां तैयार कर रहे हैं।

यूपी के साथ अन्य राज्यों में लड़ेंगे चुनाव : आदित्य

प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद सभी पद पर चुनाव लड़ेंगे। गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोग भी पार्टी के संपर्क में हैं। इन राज्यों में भी पार्टी खड़ी की जाएगी।

Scroll to Top