ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवपाल यादव ने सीएम योगी को दिया ऐसा जवाब, ठहाकों से गूंज उठा सदन

यूपी  (मानवीय सोच)  विधानसभा में बुधवार को समाजवादी पार्टी  विधायक शिवपाल सिंह यादव की एक टिप्पणी पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा. वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते वक्त जब बाणसागर योजना का जिक्र किया, तो पूर्ववर्ती सपा सरकार में लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री रहे शिवपाल ने कहा, ‘बाणसागर भी मेरे ही कार्यकाल में शुरू हुई थी. और बताइए और क्या है?’

जब मुख्यमंत्री ने अर्जुन सहायक परियोजना का जिक्र किया तो शिवपाल ने कहा ‘यह योजना भी हमने करीब-करीब 90% तक पूरी करा दी थी.’ इस पर मुख्यमंत्री बोले ‘हां आप करीब-करीब कर पाए थे, क्योंकि जनता को मालूम था कि आप पूरा करेंगे नहीं इसलिए जनता ने हमें चुन लिया था.’ इस पर शिवपाल ने कहा, ‘छह महीने पहले अगर यह विभाग नहीं हटता तो सब हम ही करा देते.’ इस पर सदन में जोरदार ठहाके गूंज उठे. मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

गौरतलब है कि सितंबर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ तनातनी के बाद शिवपाल सिंह यादव से लोक निर्माण और सिंचाई विभाग वापस ले लिए गए थे. सदन में ठहाकों के बीच आदित्यनाथ ने तंज भरे अंदाज में कहा, ‘आपके साथ अन्याय तो जरूर होता है. सचमुच, देखिए आप जमीन पर संघर्षों से आगे बढ़े हैं तो आपको संघर्ष की कीमत भी मालूम है.’

मान्यवर जब जागो तभी सवेरा- शिवपाल
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के आसन की तरफ इशारा करते हुए शिवपाल से कहा, ‘अगर आप सचमुच यहां पर होते तो तस्वीर कुछ और होती.’ इस पर शिवपाल खड़े होकर बोले ‘मान्यवर जब जागो तभी सवेरा.’ इस पर सदन एक बार फिर जोरदार ठहाकों से गूंज उठा. इसी बीच, शिवपाल ने कहा ‘हम आप के संपर्क में भी बहुत रहे. मैं तीन साल तक संपर्क में रहा.’ इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम अब भी संपर्क में हैं. इन लोगों को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. हम लोग संघर्ष को हमेशा सम्मान देते हैं और व्यक्ति को संघर्ष करना चाहिए.’

हालांकि आदित्यनाथ ने शिवपाल से मुखातिब होते हुए यह भी कहा, ‘वह पथ क्या पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या है जब धाराएं प्रतिकूल ना हों. जो शूल आप लोगों ने बोये थे उन्हीं पर रोलर और बुलडोजर चला-चला कर प्रदेश वासियों के लिए फूल उगाने का कार्य हो रहा है.’

Scroll to Top