बीजेपी पर शिवपाल यादव ने साधा निशाना : समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी

यूपी (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव  ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब समझने लगी है कि धर्म और राम राज्य के नाम पर समाज को किस तरह बांटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी होगी. सपा महासचिव यादव ने सैफई ब्लॉक के गींजा गांव में रामनवमी के अवसर पर आयोजित मेले को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब समाज में जुल्म अत्याचार बढ़ा है, तब-तब अन्यायी व अत्याचारी लोगों की हार हुई है.

शिवपाल यादव ने कहा कि जब रावण का अन्याय और अत्याचार चरम पर पहुंचा तब भगवान राम की विजय हुई थी. बीजेपी पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि, जब रावण जैसे अन्यायी अत्याचारी का अंत हुआ और सत्य पर चलने वाले भगवान राम की विजय हुई तो निश्चय ही देख लेना इस बेईमानी, अन्याय व भ्रष्टाचार का अंत होगा. जिसने जितने झूठे वादे जनता से किये हैं, इनके खिलाफ जनता में माहौल बनने लगा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *