शिवपाल यादव की सुरक्षा घटी, Z की जगह मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी

यूपी  (मानवीय सोच) प्रसपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा को राज्य सरकार ने कम कर दी है. अब शिवपाल यादव की सुरक्षा जेड की जगह Y श्रेणी कर दी गई है. सुरक्षा मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है. जिसमें शिवपाल यादव की Z के स्थान पर Y श्रेणी किए जाने का निर्देश दिया गया है.

साल 2017 से दिया गया था जेड श्रेणी सुरक्षा 

गौरतलब है कि जब अखिलेश यादव के साथ शिवपाल यादव के संबंध खराब थे तब योगी सरकार ने उनके सुरक्षा को बढ़ा दी थी. मई साल 2017 में प्रसपा नेता शिवपाल यादव की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया. उस दौरान शिवपाल से सीएम योगी की मुलाकात हुई थी. जिसके बाद से उनके सुरक्षा को ‘जेड श्रेणी” में तब्दील कर दिया गया था. लेकिन मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में चाचा शिवपाल यादव और भतीजा अखिलेश यादव एक साथ आ गए हैं. जिसके बाद योगी सरकार ने उनके सुरक्षा को कम कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *