लखनऊ (मानवीय सोच) सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘मनोरंजन’ को ‘मनोरंजन’ के लिए छोड़ दें और सिनेमा व साहित्य का प्रयोग अपने जहरीले एजेंडे को देश पर थोपने के लिए न करें।
उन्होंने आगे कहा कि नफरत की कोख से उपजी कोई भी कला राष्ट्र और समाज के लिए विध्वंसकारी होगी।
'मनोरंजन' को 'मनोरंजन' के लिए छोड़ दें और सिनेमा व साहित्य का प्रयोग अपने जहरीले एजेंडे को देश पर थोपने के लिए न करें।
नफरत की कोख से उपजी कोई भी कला राष्ट्र और समाज के लिए विध्वंसकारी होगी।#TheKerlaStory— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 9, 2023
