ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चुनावी नतीजों के बाद अयोध्या के विकास को झटका

उत्तर प्रदेश में हुए 80 लोकसभा सीटों पर आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी की हार फैजाबाद लोकसभा सीट पर भी हुई है। इसी सीट के दायरे में अयोध्या भी आती है। यहां से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह को सपा के अवधेश प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा है। अयोध्या में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर अयोध्या पर हमले किए गए।

देश भर के यूजर्स की प्रतिक्रिया के बाद अयोध्या में भाजपा की हार का कारण वहां हुए विकास कार्यों के कारण लोगों को हुई परेशानी को जिम्मेदार करार दिया गया। अयोध्या में सड़कों के चौड़ीकरण अभियान के दौरान हटाए गए अतिक्रमणों को लेकर प्रशासन और सरकार पर हमले किए गए। दरअसल, अयोध्या में 500 सालों बाद प्रभु रामलला के धाम के निर्माण के बाद भाजपा इस सीट पर जीत तय मानकर चल रही थी। हालांकि, सपा-कांग्रेस के गठबंधन के कारण बदले सामाजिक समीकरण से पार्टी को हार मिली। ऐसी स्थिति में विकास योजनाओं को अब रद्द किया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार के आवास विकास परिषद के फैसलों पर अब चर्चा शुरू हो गई है। इसे लोकसभा चुनाव रिजल्ट इफेक्ट माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अयोध्या में फ्लाईओवर निर्माण योजना को निरस्त कर दिया है। माना जा रहा है कि इस योजना के कारण भी कुछ लोगों के घर टूट सकते थे। आवास विकास बोर्ड ने 264.26 करोड़ रुपये से प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। यह फ्लाईओवर अयोध्या-गोरखपुर मार्ग पर बनाया जाना था। बुधवार को अपर मुख्य सचिव, आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी जगह पर अंडरपास बनाए जाने की योजना है।

Scroll to Top