69000 शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को झटका

लखनऊ : (मानवीय सोच) सहायक शिक्षक भर्ती के 69000 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के तबादले पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के लिए आदेश जारी कर दिया है।

यह निर्णय भर्ती में आरक्षण को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले को देखते हुए लिया गया है। शिक्षकों का जिलों में तबादला किया जा रहा है।

इस आदेश के बाद सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में चयनित हुए शिक्षक व शिक्षिकाओं के तबादले नहीं किए जा सकेंगे। यह रोक अग्रिम आदेश तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *