ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उद्धव ठाकरे गुट को झटके पर झटका ; आदित्य ठाकरे के गढ़ में एकनाथ शिंदे गुट ने लगाई सेंध

महाराष्ट्र   (मानवीय सोच)  उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में रविवार को मुंबई वर्ली के करीब 3000 शिवसैनिकों ने एकनाथ शिंदे गुट को ज्वॉइन कर लिया। उद्धव गुट के लिए यह इसलिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि आदित्य ठाकरे वर्ली इलाके से ही विधायक हैं। गौरतलब है कि दशहरा रैली को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने उद्धव गुट के पक्ष में फैसला दिया है। लेकिन शिंदे गुट ठाकरे परिवार को इसकी खुशियां नहीं मनाने दे रहा है। 

उद्धव गुट के करीबियों को जोड़ रहा शिंदे गुट
गौरतलब है कि इससे पहले शिंदे गुट उद्धव के भरोसेमंद सहयोगी रहे मिलिंद नार्वेकर को अपने साथ मिलाने की तैयारी में है। उससे पहले शिंदे गुट ने ठाकरे परिवार के बेहद करीबी रहे चंपा सिंह थापा को अपने साथ जोड़ा था। गौरतलब है कि जून में महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार टूट गई थी। शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे ने 39 अन्य के साथ बगावत कर दी थी। इन विधायकों ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ शिवसेना गठबंधन का विरोध किया था। बाद में उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था और भाजपा ने शिवसेना के बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इस सरकार में एकनाथ शिंदे को सीएम और देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम का पद मिला है। 

दोनों गुटों में टकराव
इसके बाद से ही शिवसेना के दोनों गुटों में जबर्दस्त टकराव चल रहा है। एक तरफ उद्धव गुट खुद को असली शिवसेना बताता है तो दूसरी तरफ शिंदे गुट का दावा है कि असली शिवसेना वह है। हाल ही में दशहरा रैली मनाने के अधिकार को लेकर दोनों गुटों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंची थी। दोनों ही गुट पार्टी के स्थापना दिवस पर दशहरा रैली मनाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि बीएमसी ने दोनों गुटों को लॉ-एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए परमिशन देने से इंकार कर दिया था।

Scroll to Top