ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी सीएम का काफिला रुकवाकर दुकानदारों ने दिखाए बर्बरता के निशान

अयोध्या (मानवीय सोच)  रामनगरी अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी चूक का मामला सामने आया है। अयोध्या दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम के काफिले को नया घाट पर पटरी दुकानदारों की एक टोली ने रोक लिया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

दुकानदारों ने नगर निगम और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र भी सौंपा है। दरअसल बीते दिनों नगर निगम के द्वारा पटरी पर दुकाने लगाने वाले दुकानदारों की दुकाने हटाई गई थीं उसके बाद नगर निगम के परिवर्तन दल के द्वारा मौखिक रूप से चयनित स्थल तय किया गया था।

आज उसी जगह पर ठेला और पटरी दुकानदारों ने दुकानें लगा रखी थी फिल्मी अंदाज में एक पुलिसकर्मी पहुंचा और बिना कुछ बोले पटरी दुकानदारों की बर्बर पिटाई करने लगा पिटाई से नाराज दुकानदारों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के काफिले को रोका और उनसे अपनी शिकायतें दर्ज कराई साथ ही अपने शरीर पर पड़े हुए डंडे के निशान दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की।

डिप्टी सीएम केशव ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उनके समस्या का समाधान की बात भी कही। स्थानीय ठेला लगाने वाले पप्पू ने बताया कि एकाएक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुकान हटाने की बात कही। निरंजन ने रोते हुए नयाघाट चौकी इंचार्ज पर बर्बरता करने का आरोप लगाया।

Scroll to Top