लखनऊ हाइवे पर धू-धूकर जल गईं दुकानें

गोंडा  (मानवीय सोच)  करनैलगंज में लखनऊ हाईवे पर स्थित मौर्यनगर चौराहे की दुकानों में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। भीषण आग की चपेट में कई दुकानें आ गईं। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी मिलने पर अग्निशमन दल पहुंचा लेकिन आग का दायरा बढ़ने से दूसरी टीम भी बुलानी पड़ी। दमकल की दो गाड़ियों के आने पर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कई दुकानें जल गईं और लाखों का सामान राख हो गया।

आग लगने से आसपास के लोग सहमे रहे। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *