मीट काटने वाले चाकू से किए श्रद्धा के 35 टुकड़े

नई दिल्ली (मानवीय सोच) लिव इन पार्टनर श्रद्धा का कत्ल कर 35 टुकड़े करने वाले आफताब आमीन पूनावाला ने इस कांड के लिए पूरी तैयारी की थी। वह जिस श्रद्धा से प्यार का नाटक करता था, उसका ही ऐसा खौफनाक कत्ल किया कि कोई भी पूरी कहानी सुन सिहर जाएगा। मुंबई से छतरपुर आकर रह रहे आफताब ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा के शादी करने की मांग पर यह साजिश रची थी। यही नहीं श्रद्धा के शव को मार कर छिपाने के लिए बाकायदा एक 300 लीटर की क्षमता वाला फ्रिज खरीद लाया था। शव के टुकड़े करने से होने वाली सड़न से बदबू न फैले इसके लिए अगरबत्ती जलाया करता था। यही नहीं उसने इस जघन्य कांड की सीख अमेरिकी क्राइम शो ‘Dexter’ से सीख ली थी।

आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट किया है। अब उसे 5 दिन की हिरासत में भेजा गया है। 26 साल की श्रद्धा वालकर ने पैरेंट्स के खिलाफ जाकर आफताब से रिलेशन जारी रखा था। इसके चलते उसकी पैरेंट्स से बात नहीं होती थी और दोनों मुंबई से दिल्ली चले आए थे। फूड ब्लॉगर रहे आफताब से श्रद्धा की एक कॉल सेंटर में नौकरी के दौरान दोस्ती हुई थी। दिल्ली आकर भी श्रद्धा अकसर सोशल मीडिया पर अपडेट करती थी, जिससे परिजनों को उसकी खबर मिलती रहती थी। लेकिन 5 महीने से जब बेटी का कोई अपडेट नहीं मिला तो उसके पिता दिल्ली आए और पुलिस से संपर्क किया।

जिसके साथ मुंबई से आया, क्यों किया उस माशूका का कत्ल

पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उससे होश उड़ गए। आफताब ने अपनी माशूका को 18 मई को ही मार डाला था। शव के कुल 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था और हर दिन दो अंगों को महरौली के जंग में रात को 2 बजे फेंकने जाया करता था। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसने यह खूंखार अपराध करने की सीख अमेरिकी क्राइम शो Dexter’से ली थी। आफताब ने शेफ के तौर पर ट्रेनिंग ली थी और मीट काटने वाले चाकू से माशूका के टुकड़े कर डाले। दक्षिण दिल्ली पुलिस के इंचार्ज अंकित चौहान ने बताया कि उनके बीच कई बार शादी को लेकर बहस हुई थी। इसी विवाद के बढ़ने पर उसने श्रद्धा का चाकू गोदकर कत्ल कर दिया था। 

कैसे पिता को हुई थी अनहोनी की आशंका, क्या है मामला

श्रद्धा के पिता को अनहोनी की आशंका तब हुई, जब बेटी की किसी सहेली ने बताया कि उसका फोन कई सप्ताह से स्विच ऑफ बता रहा है। रिलेशनशिप को लेकर पैरेंट्स से खफा श्रद्धा से उनकी बात नहीं हुई थी। जानकारी मिलने पर श्रद्धा के पिता दिल्ली आए और बेटी के लापता होने की खबर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो आफताब पकड़ में आया और अब श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े जंगल से भी बरामद हुए हैं। जिस चाकू से आफताब ने उसे कत्ल किया और काट डाला, वह अब तक नहीं मिल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *