ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेरिकी यूनिवर्सिटी में कृपाण पहनने पर सिख छात्र को पहनाई हथकड़ी

वाशिंगटन (मानवीय सोच)  अमेरिका में एक सिख छात्र को कृपाण पहनने के लिए हिरासत में लिया गया। अमेरिकी पुलिस द्वारा बदसलूकी का यह मामला नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी का है। सिख छात्र को कथित तौर पर पांच सिख काकरों के अभिन्न अंगों में से एक कृपाण पहनने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस से हिरासत में लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखा जा सकता है कि अमेरिकी पुलिस अधिकारी सिख युवक से कृपाण लेने की कोशिश कर रह रहा है। घटना का वीडियो शुरू में छात्र द्वारा शेयर किया गया था। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुलिस अधिकारी सिख छात्र से कृपाण लेने की कोशिश कर रहा था तो उसने अधिकारी से कहा कि यह उसके धर्म की निशानी है, वह इसे उतार नहीं सकता। हालांकि अधिकारी ने छात्र की बात नहीं मानी और कृपाण निकालने की कोशिश करने लगा। हालांकि इस पूरी घटना के दौरान छात्र अधिकारी से कहता रहा कि वह उसकी कृपाण को न छुए। हालांकि इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर वह कृपाण नहीं हटाएगा तो हथकड़ी लगानी होगी। ये देखते ही अधिकारी ने छात्र को हथकड़ी पहना दी। 

घटना का वीडियो शेयर करते हुए छात्र ने लिखा, “मैं इसे पोस्ट नहीं करना चाहता था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे @unccharlotte (नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी) से कोई सपोर्ट मिलेगा। मुझे बताया गया कि किसी ने 911 पर कॉल की थी और मेरे खिलाफ रिपोर्ट दी थी। विरोध करने पर मुझे हथकड़ी पहना दी गई क्योंकि मैंने अधिकारी को मेरे कृपाण को म्यान से बाहर निकालने से मना कर दिया था।”

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने इस घटना की निंदा की और इसे अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह के सामने उठाया। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अमेरिका में सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। इसके अलावा वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा, “सिख काकरों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई वैश्विक अभियानों के बावजूद, उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय में कैंपस पुलिस द्वारा एक सिख युवक को उसके कृपाण के लिए हिरासत में लेना निराशाजनक है। मैं सिख छात्रों के प्रति विश्वविद्यालय के अधिकारियों के भेदभावपूर्ण रवैये की निंदा करता हूं।”

Scroll to Top