ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेशनल चैंपियनशिप निरस्त होने से नंदिनी में सन्नाटा

गोंडा  (मानवीय सोच)  नवाबगंज के नंदिनी नगर में चल रही नेशनल ओपन चैंपियनशिप 2023 व रायल हेरीटेज होटल में होने वाली भारतीय कुश्ती महासंघ की आम सभा की बैठक निरस्त होने के बाद पहलवानों ने महाविद्यालय परिसर छोड़ दिया। वहीं, महासंघ की बैठक में शामिल होने आए पदाधिकारी भी लौट गए। शनिवार की देर रात में प्रतियोगिता निरस्त होने का आदेश पहुंच गया जिसके बाद से ही पहलवान सामान समेटने लगे। रविवार की सुबह ही नंदिनी नगर महाविद्यालय में लगे साउंड-माइक आदि उतार लिए गए। वहीं, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने पैतृक आवास में मौजूद रहे पर बाहर नहीं निकले।

अंतरराष्ट्रीय पहलवानों व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के मध्य विवाद के बीच ही शुक्रवार को चैंपियनशिप के उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई थी। शनिवार को आशंकाओं के बीच ही प्रतियोगिता शुरू कराई गई। महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने शनिवार को ही अध्यक्ष पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि प्रतियोगिता होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी बृजभूषण शरण सिंह महासंघ के अध्यक्ष हैं। इस तरह की बयानबाजी और आयोजन को खेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया। मंत्रालय की ओर से सहायक सचिव को निलंबित करने के बाद प्रतियोगिता निरस्त कर दी गई। इसके बाद रविवार को नंदिनी नगर में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रतियोगिता में आए पहलवान जानकारी होते ही निकलने लगे। सामग्री भी बटोरने में महाविद्यालय के कर्मचारी जुट गए। सुबह तक महाविद्यालय का नजारा बदल गया।

घर से नहीं निकले सांसद, महाविद्यालय कोई नहीं पहुंचा 
प्रतियोगिता निरस्त होने की सूचना के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह पैतृक गांव विश्नोहरपुर में आवास पर ही रहे और सुबह घर से नहीं निकले। उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे लेकिन उन्होंने चंद खास लोगों से ही सुबह भेंट की। वह नंदिनी नगर न तो खुद गए और न ही उनके दोनों बेटे ही गए।

विधायक प्रतीक ने दी जानकारी 
चैंपियनशिप कार्यक्रम रद्द होने के साथ-साथ फेडरेशन की बैठक भी रद्द होने की जानकारी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने ही दी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही अयोध्या के हेरिटेज होटल में होने वाली काउंसिल की बैठक भी निरस्त कर दी गई। चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रीक रोमन के 12 वर्ग के मुकाबले खेले जाने थे। खेले जाने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों का वजन भी  हो गया था। 

Scroll to Top