ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर की छोटे भाई की हत्या

यूपी  (मानवीय सोच)  गोंडा जिले में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। ये घटना गोंडा के धानेपुर थाने क्षेत्र का है। जहां एक बहन और उसके प्रेमी ने मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। छोटे भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि वह बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहा था।

गोंडा के धानेपुर क्षेत्र के सीरबनकट गांव में 23 जुलाई को संदीप गायब हो गया। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक संदीप खेत का काम करने के लिए घर से निकला लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसके दो दिन बाद बिसुही नदी से 12 वर्षीय संदीप का शव बरामद हुआ।

जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे इसके अलावा चेहरे को तेजाब की मदद से जला दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य जरुरी साक्ष्यों को खंगालने लगी। जिसके आधार पुलिस ने मृतक की बड़ी बहन और उसके प्रेमी अमन वर्मा को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की बहन और अमन का प्रेम प्रसंग चल रहा थ। रविवार को जब अमन अपनी प्रेमिका से मिलने आया तो छोटे भाई ने इसका विरोध किया। इस बात से नाराज  बहन ने अमन के साथ मिलकर छोटे भाई का गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मृतक की लाश ठिकाने लगाने में उसके पिता ने भी सहयोग किया। पिता की मदद से ही लाश को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस अब भी पिता की तलाश में जुटी हुई है।

Scroll to Top