छात्रवृत्ति घोटाला : ईडी के बाद एसआईटी ने भी 20 और कॉलेजों को जांच में किया शामिल

लखनऊ   : (मानवीय सोच) छात्रवृत्ति घोटाले के केस की विवेचना कर रही एसआईटी ने 20 और कॉलेजों को जांच में शामिल किया है। ईडी की जांच में भी इन कॉलेजों की भूमिका सामने आई थी। अब एसआईटी इनकी कुंडली खंगाल रही है। संबंधित विभागों से ब्योरा मांगा है। जांच का दायरा बढ़ने से घोटाले की राशि और आरोपियों की संख्या भी बढ़नी तय है।

ईडी ने करीब दो सौ करोड़ के इस घोटाले का खुलासा कर हाइजिया ग्रुप के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हजरतगंज पुलिस ने भी इसी मामले में 30 मार्च को एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में दस संस्थान व फिनो बैंक के अफसर व एजेंट समेत 18 नामजद आरोपी बनाए गए थे। केस की विवेचना एसआईटी कर रही है।

दूसरी तरफ ईडी भी अपने स्तर से मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच कर रही है। कुछ दिन पहले ही ईडी की जांच में सामने आया था कि घोटाले में इन दस संस्थानों के अलावा करीब 20 हजार ऐसे संस्थान भी हैं, जहां छात्रवृत्ति की रकम हड़पी गई। एसआईटी ने अपनी जांच में इस तथ्य को शामिल किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *