(मानवीय सोच) रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का रोल प्ले करने के बाद घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। नई-पुरानी तस्वीरों और वीडियोज से दीपिका चिखलिया का अकाउंट भरा हुआ है। रामायण में माता सीता का रोल प्ले करके दीपिका ऐसी फेमस हुईं की आज भी लोग उन्हें इसी किरदार के लिए जानते हैं। लोगों के मन में जब भी माता सीता की छवि बनती है, दीपिका चिखलिया का चेहरा सबसे पहले आता है। इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। वह लगभग हर मौके पर फैंस को खास वीडियो शेयर कर विश करना कभी नहीं भूलती हैं। ऐसे में होली के मौके पर भी एक्ट्रेस ने खास अंदाज में फैंस को बधाई दी है।
