मणिपुर में हिंसा के बाद सामान्य हो रहे हालात, सीएम बोले- हमारा मिशन शांति बहाल करना

इंफाल : (मानवीय सोच)  मणिपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद अब राज्य में हालात सामान्य होने लगे हैं। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के हालातों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब हमारा मिशन मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करना है।

मणिपुर हिंसा पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि समुदायों के बीच कोई लड़ाई नहीं थी और ऐसा नहीं होना चाहिए, वह सरकार के साथ है, जब भी सरकार कुछ करने की कोशिश करती है, तो प्रतिरोध और स्वीकृति दोनों होगी। अब हमारा मिशन मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करना है।

उल्लेखनीय है मणिपुर में पिछले कई दिनों से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहने से बैंकिंग, सरकारी और गैर-सरकारी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मणिपुर के ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयूएम) द्वारा एसटी श्रेणी में मेइती समुदाय को शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए बुलाए गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान और उसके बाद राज्य में 10 से अधिक जिलों में हिंसक झड़पें हुईं थीं। इसके बाद मणिपुर सरकार ने 3 मई को मोबाइल इंटरनेट को निलंबित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *