ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान की जेलों में बंद छह भारतीय कैदियों की मौत

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय नागरिकों का पड़ोसी देश ने बुरा हाल कर रखा है। स्थिति यह है कि पिछले नौ महीने में पाकिस्तान की जेलों में बंद छह भारतीयों की मौत हुई है। यह मौत कैसे हुई और क्यों हुई इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। जिन छह कैदियों की मौत हुई है उसमें से पांच मछुआरे हैं। पाक की जेलों में बंद अपने लोगों की रिहाई के लिए भारत पड़ोसी देश के सामने कई बार यह मुद्दा उठा भी चुका है। इसके बाद भी पाकिस्तान की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, पिछले 9 महीने में पाकिस्तान की हिरासत में 6 भारतीय लोगों की मौत हुई है जिसमें से 5 मछुआरे थे। इन सभी 6 लोगों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी। भारत के द्वारा उनकी देश वापसी की अपील के बावजूद उन्हें गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखा गया।

पाकिस्तान के सामने मुद्दा उठाता रहा है भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय कैदियों की पाकिस्तान में कैद के दौरान मृत्यु के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। भारतीय कैदियों की सुरक्षा का मुद्दा इस्लामाबाद में हमारे हाई कमीशन द्वारा बार-बार उठाया गया है। पाकिस्तान सरकार से अपील है कि सभी भारतीय कैदियों को तुरंत रिहा करके भारत भेजा जाए।

करीब 300 भारतीय पाकिस्तान में कैद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की जेलों में 300 से अधिक भारतीय कैद है लेकिन, पड़ोसी मुल्क कहता है कि उसके यहां केवल 260 कैदी ही बंदी है। इनमें से कई कैदी ऐसे हैं जिनकी सजा भी पूरी हो चुकी है फिर भी पाकिस्तान उनको रिहा नहीं कर रहा है।

Scroll to Top