यूपी में आम आदमी पार्टी का नारा-हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ

यूपी (मानवीय सोच)  निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री हो गई है। पार्टी प्रदेश की सभी निकाय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए, 763 नगर निकायों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। दिल्ली की तर्ज पर ही AAP ने निकाय चुनाव में नारा दिया है…हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ। फिलहाल, निकाय में आप की एंट्री से भाजपा, सपा और बसपा की चिताएं बढ़ गई हैं। वजह शहरी क्षेत्रों में इन पार्टियों के जीत के सियासी गुणा-गणित पर असर डाल सकती है।

पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने आप की निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पार्टी यह चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। किसी से गठबंधन नहीं होगा। चुनाव में हमारा नारा है- हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ। इसी पर चुनाव जीतेंगे। हमें उम्मीद है कि चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी। पार्टी ने मेरठ से मेयर प्रत्याशी के रूप में ऋचा सिंह के नाम का ऐलान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *