क्रिसमस पाटी में लगे जय श्रीराम के नारे, दो पक्षों में विवाद के बाद चले बेल्ट

लखनऊ  (मानवीय सोच)   विभूतिखंड की समिट बिल्डिंग में क्रिसमस पार्टी में आए दो गुटों में मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष के लोग नशे में धुत थे। इस दौरान एक पक्ष ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। बवाल बढ़ता देखकर लड़कियों के साथ आए लड़के उन्हें लेकर पार्टी से निकल गए।

इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। पार्टी इमारत की 13वीं मंजिल पर चल रही थी। किसी बात को लकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। इस पर लड़कों ने बेल्ट निकाल लिया और एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से हंगामा मच गया।

समिट बिल्डिंग में पहले भी विवाद हो चुका है। बताया जा रहा है कि पहले बूम बॉक्स बिल्डिंग और फिर विंटेज मशीन के पास मारपीट हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *