ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात में केजरीवाल के सामने लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

वडोदरा (मानवीय सोच)  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल  के गुजरात के वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर “मोदी-मोदी” के नारे गूंजे. बाद में “केजरीवाल-केजरीवाल” के नारे भी सुने गए. बता दें कि केजरीवाल चुनावी राज्य गुजरात  के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे वडोदरा में टाउन हॉल बैठक को संबोधित करेंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारों के बीच  केजरीवाल मीडियाकर्मियों की ओर बढ़ते हुए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. 

इस दौरान उन्होंने मौके पर बात नहीं की और कहा कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करेंगे. इधर, घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी की प्रीति गांधी ने ट्वीट किया, “मोदी के गुजरात में अरविंद केजरीवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है!!”

केजरीवाल ने मंगलवार को वादा किया कि अगर गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव  में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब  की तरह यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना  लागू की जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने आप शासित राज्य पंजाब में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने पर विचार करने के लिए एक आदेश जारी किया है.

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘ गुजरात में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी सड़कों पर है. उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की है. मैं उन्हें गारंटी देता हूं कि जब आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी तो हम गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे.’ विधानसभा चुनाव से पहले समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत केजरीवाल एक बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी ओपीएस लागू करेंगे.’ केजरीवाल ने राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से अपना आंदोलन जारी रखने को कहा. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी  सरकार ओपीएस लागू करती है तो ठीक है और अगर नहीं, तो दो महीने बाद उनकी पार्टी इसे लागू करेगी, जब मौजूदा सरकार बदल जाएगी.

केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी किसी सरकार को चुनने या हटाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. उन्होंने लोगों से आप को बढ़ावा देने और पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को हटाने के लिए काम करने का आह्वान किया.

Scroll to Top