ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेठी को 1.69 अरब की विकास योजनाओं की सौगात : स्मृति ईरानी

अमेठी  (मानवीय सोच)  दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिले को 1.69 अरब के लागत की कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। स्मृति ने मुसाफिरखाना के कादूनाला स्थित वेटलैंड व ईको पार्क तथा जामो के सूखी बाजगढ़ में कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

कादूनाला पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हमने इस पर्यटन स्थल का नाम भाले सुल्तानियों के नाम पर करने का अनुरोध प्रदेश सरकार के यहां मौजूद दोनों मंत्रियों से किया है। इस पर्यटन स्थल में नौका विहार सहित पर्यटन से जुड़ी अन्य सुविधाओं का का निर्माण कराया जाएगा। इससे अमेठी ही नहीं बल्कि आसपास क्षेत्र के लोग भी यहां पर आकर बच्चों के साथ प्राकृतिक वातावरण में सैरसपाटा कर मनोरंजन की अनुभूति प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण सक्सेना और राज्य मंत्री वनस्पति जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन केपी मलिक भी मौजूद रहे।

मुसाफिरखाना के बाद जामो के सूखी बाजगढ़ पहुंचीं केंद्रीय मंत्री व सांसद ने रामगंज स्थित खेल मैदान में जल जीवन मिशन की 26 परियोजनाओं (लागत 88.28 करोड़), पीएमजीएसवाई से स्वीकृत 116.08 किलोमीटर लंबी 16 सड़कों (लागत 80.72 करोड़) व सूखी बाजगढ़ के पूरे सिंह मिश्र गांव में 21.83 लाख रुपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवर का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को स्मृति के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी व पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने भी संबोधित किया।

वेटलैंड पार्क का किया पूरा भ्रमण 
फीता काटकर वैटलैंड व पर्यटक स्थल का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कादू नाला इंटरप्रिटेशन सेंटर का अवलोकन किया। दोनों विभागीय मंत्रियों के साथ भौगोलिक मानचित्र के मॉडल को भी देखा। इसके बाद उन्होंने नेचर ट्रेल, फुट ओवरब्रिज, चिल्ड्रेन पार्क, वाच टावर, सेल्फी प्वाइंट कचहरिया घाट, तालाब व साईकिल पथ को भी देखा। वह जंगल के अंदर करीब तीन किलोमीटर तक भ्रमण के लिए पहुंची। कार्यक्रम के दौरान स्मृति ने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत ग्रीन ज्वेल ऑफ अमेठी पुस्तक का विमोचन भी किया।

गुलाम नबी को लेकर कांग्रेस पर तंज
दो दिवसीय दौर पर अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस का नेतृत्व स्वयं अपनी ही पार्टी विशेषकर गांधी परिवार पर टिप्पणी कर रहा है ऐसे में अब मुझे इस पर  टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं दिखती है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि गुलाम साहब भले ही अभी कांग्रेस से आजाद हुए हों लेकिन अमेठी तो तीन साल पहले ही कांग्रेस से पीछा छुड़ा चुकी है। कुपोषण मुक्त अमेठी का दिया नारा
सूखी बाजगढ़ स्थित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ने कुपोषण मुक्त अमेठी का नारा दिया। स्मृति ने कहा कि ऐसे बच्चों के लिए भारत सरकार पोषण कार्यक्रम चला रही है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपने बीच रहने वाले ऐसे बच्चों की जिम्मेदारी संभालें और उन्हें कुपोषण मुक्त बनाएं। उम्मीद है कि जन समुदाय की कोशिश से अमेठी के अलावा पूरे भारत को कुपोषण मुक्त बनाया जा सकेगा।

हेलो… सांसद बोल रही हूं… क्या सीडीओ को नही जानते

मुसाफिरखाना में वेटलैंड पार्क के पास गौतमपुर मजरे पूरे पहलवान निवासी करुणेश सिंह ने स्मृति को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके पिता परिषदीय स्कूल में शिक्षक थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। मां सावित्री को पेंशन मिलनी है। लेखपाल सत्यापन नहीं कर रहा। इस पर स्मृति ने लेखपाल का नंबर लिया और सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर से डायल करने को कहा। सीडीओ ने डायल किया। फोन मिलने पर स्मृति ने कहा… हेलो दीपक जी, स्मृति ईरानी बोल रही हूं, सांसद अमेठी। फोन डिस्कनेक्ट हो गया। सीडीओ ने दोबारा नंबर डायल किया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं स्मृति ईरानी बोल रही हूं साहब…सांसद अमेठी। आप अंकुर को जानते हैं? लीजिए बात करिए। अंकुर लॉठर ने कहा कि क्या आप सीडीओ को नहीं जानते। कल आप विकास भवन आकर मिलिए। हालांकि एसडीएम सविता यादव ने यह कहते हुए लेखपाल को बचाने की कोशिश की कि उसे कम सुनाई पड़ता है। इसके बावजूद लेखपाल की हरकत से सांसद व सीडीओ दोनों नाराज दिखे।

परिवार को बंधाया ढांढस
जामो के बाद स्मृति जायस स्थित भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता सर्वेश मणि विश्वकर्मा के घर पहुंचीं। सर्वेश के पिता का तीन माह पूर्व निधन हुआ था। यहां परिवार को ढांढस बंधाने के बाद स्मृति फुरसतगंज स्थित भाजपा नेता मनोज जायसवाल के घर गईं। मनोज के पिता का दो दिन पूर्व निधन हुआ है।

Scroll to Top