ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तो इसलिए मदरसों का सर्वे करा रही है योगी सरकार

यूपी   (मानवीय सोच) योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने यूपी के गैर मान्‍यता प्राप्‍त मदरसों का सर्वे करवाने का आदेश जारी किया है। सरकार की तैयारी ऐसे मदरसों को मान्‍यता देने की है। पिछले सात वर्षों से राज्य में किसी भी मदरसे को मान्यता नहीं दी गयी है। राज्य में करीब बीस हजार से अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हैं।

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डा. इफ्तेखार जावेद ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करवाने का आदेश इसी मकसद से जारी किया गया है ताकि ऐसे मदरसों से जुड़ी सूचनाओं को संकलित करवाकर उन्हें मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के इस सर्वे में ऐसे मदरसों के संचालन के आर्थिक स्रोत की भी जानकारी ली जाएगी। मगर इसका मकसद यह नहीं है कि मदरसों को टेरर फण्डिंग से जोड़कर देखा जाए।

आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असद्उद्दीन ओवैसी के ताजा बयान पर पलटवार करते हुए डा.इफ्तेखार जावेद ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग तो यही चाहते हैं कि मदरसों के बच्चे सिर्फ पवित्र कुरआन का पाठ करते हुए गर्दन हिलाते रहें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है अब यहां के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चें और युवा भी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कम्प्यूटर साइंस जैसे आधुनिक विषय पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।

Scroll to Top