ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

घाट पर हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार, बेटे शिवम ने दी मुखाग्नि, सीएम ने जताया दुख

कानपुर (मानवीय सोच) देहात आग की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत के मामले में बुधवार सुबह 11:20 बजे मां प्रमिला दीक्षित और बेटी शिवा के शव बिठूर घाट पहुंचे। शवों को सरकारी वाहन से बिठूर के श्मशान घाट पर लाया गया। जिस वाहन से शवों को लाया गया उसके आगे-पीछे पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों की गाड़ियां मौजूद रहीं।

घाट पर सुबह से ही बवाल की आशंका के चलते पीएसी और कई थानों का फोर्स पहले से ही तैनात कर दिया गया था। बिठूर में सुबह से ही सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गई। जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कराया जा सके इसके लिए बिठूर घाट पर पहले से ही मां और बेटी की चिता को बना दिया गया था।

अग्निकांड में घायल कृष्ण गोपाल दिक्षित और उनका बेटा शिवम दीक्षित बिठूर घाट पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए पुलिसकर्मी खुद हाथ में फूल माला लेकर आए। गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताते चलें कि कानपुर देहात में मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने कब्जेदार की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई थी। घटना के वक्त मां-बेटी झोपड़ी के अंदर थीं। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी व रुरा थाना प्रभारी झुलस गए थे। घटना में मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी।
गांव के गौरव दीक्षित से परिजनों ने जताया जान का खतरा
अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए अग्निकांड में मारी गईं मां-बेटी के परिजनों ने गांव के ही गौरव दीक्षित से जान के खतरे की आशंका जताई है। मृतका के छोटे भाई अंशु दीक्षित ने कहा कि आरोपी गौरव के पास एक लाइसेंसी असलहा है। जिसे तत्काल निरस्त कराया जाना जरूरी है, इसके साथ ही अंशु ने कहा कि गौरव बड़े पैमाने पर सट्टे का कारोबार करता है। ऐसे में वह पैसे और रसूख के बल पर पूरे परिवार की हत्या करा सकता है।
अंशु का कहना था कि इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले भी दी जा चुकी है, लेकिन कभी भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने बताया कि जिस जमीन पर वह लोग काबिज थे उसे खाली कराने के लिए गौरव ने अपने सेना में होने का लाभ लिया था, क्योंकि स्थानीय लेखपाल भी सेना से रिटायर्ड है। ऐसे में सेना के लिंक के जरिए ही गौरव ने पूरी साजिश रची और लेखपाल के साथ मिलकर उन्हें बर्बाद कर दिया।

बेटे शिवम ने दी मुखाग्नि
बिठूर घाट पर मां-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नम आंखों से बड़े बेटे शिवम ने दोनों की देह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले विधायक अभिजीत सिंह सांगा, मंडलायुक्त राज शेखर समेत प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीड़ित कृष्ण गोपाल दीक्षित ने कहा कि ये पूरा घटनाक्रम सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार ने जो वादे किए हैं वह उसे निभाएगी और दोषियों को उनके बुरे कर्मों की सजा जरूर दिलाएगी। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि परिवार की सभी मांगों पर शासन स्तर से कार्य चल रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जएगा।
सीएम ने दुख जताया
एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कानपुर देहात की घटना को दुःखद बताया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में एसआईटी टीम जांच कर रही है। मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद उचित कार्रवाई और निर्णय लिया जाएगा।
Scroll to Top