ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोनाली फोगाट मामला: ड्रग्स डीलर समेत अब तक कुल 5 गिरफ्तार

पणजी:  (मानवीय सोच)  भाजपा नेता और टिक-टॉक स्टार रही सोनाली फोगाट  की कथित हत्या के मामले में गोवा में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि एक ड्रग डीलर को शनिवार रात एक अन्य डीलर को ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिस पर फोगाट के सहयोगियों को ड्रग्स की आपूर्ति करने का आरोप है.

इससे पहले रेस्तरां के मालिक, जहां फोगाट को उनकी मौत से एक रात पहले पार्टी करते देखा गया था, और एक ड्रग डीलर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.

इस बीच, गुरुवार को गिरफ्तार किए गए हरियाणा बीजेपी नेता के सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. सिंह और सागवान पर हत्या का आरोप है, जबकि रेस्तरां मालिक और ड्रग डीलर पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं.

पुलिस ने इस मामले में अब तक 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की है, जिसमें रेस्तरां के कर्मचारी और उस रिसॉर्ट के लोग शामिल हैं, जिसमें फोगट ठहरी थीं. इनके अलावा जिस अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया था, वहां के कर्मचारी और  ड्राइवर से भी पूछताछ की गई है.

बता दें कि गोवा पुलिस के अनुसार सोनाली फोगाट को मौत से पहले  ‘मेथामफेटामाइन’ नामक ड्रग दिया था. गोवा पुलिस के उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने कहा कि अंजुना के कर्लीज रेस्तरां में फोगाट को जो मादक पदार्थ दिया गया था, उसके बचे हुए हिस्से को रेस्तरां के वॉशरूम से जब्त किया गया है.

पुलिस ने इस मामले में अभी तक फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स और कथित मादक पदार्थ तस्कर दत्ता प्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया है. सिंह और सांगवान पर हत्या के आरोप में जबकि गांवकर और न्यून्स के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Scroll to Top