ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोनाली फोगाट मौत मामला: सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट जाएगा परिवार

हरियाणा (मानवीय सोच)  भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस की जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनका परिवार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर गोवा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। बताया जा रहा है कि हरियाणा के हिसार में करीब चार दिनों से गोवा पुलिस की जांच चल रही है, जिसमें उसने अहम सबूत भी जुटाए हैं।

सोनाली फोगाट के परिवार ने इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने भी सीबीआई जांच का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब गोवा पुलिस की चल रही जांच से असंतुष्ट होकर परिवार ने अपनी मांग को लेकर गोवा हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है।

सीजेआई को भी लिखा है पत्र

सोनाली के भतीजे विकास सिंह जो एक वकील भी हैं, उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित को सीबीआई जांच के लिए लिखा है और शुक्रवार तक एक रिट याचिका दाखिल कर गोवा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। विकास ने कहा कि हमने सीबीआई जांच के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है, हम सुप्रीम कोर्ट से जो कुछ भी आता है उसके जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगर हम इससे संतुष्ट नहीं हैं, तो गोवा हाईकोर्ट जाएंगे और शुक्रवार तक रिट याचिका दायर करेंगे।

गोवा पुलिस हमारा सपोर्ट नहीं कर रही

उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस हमारा सपोर्ट नहीं कर रही है, मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीतिक प्रभाव भी है, इसलिए अब हम गोवा हाईकोर्ट का रुख करेंगे। विकास ने उम्मीद है कि उन्हें हाईकोर्ट से सीबीआई जांच के लिए हरी झंडी मिल जाएगी, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा। गोवा पुलिस द्वारा जारी जांच पर असंतोष जताते हुए भतीजे ने कहा कि उन्हें पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है।

गोवा पुलिस सरकार के दबाव में है

उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट को साजिश और हत्या के प्रयास के तहत गोवा ले जाया गया था, जहां उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उन्हें जबरन ड्रग्स दिया गया था जिसे आप सीसीटीवी वीडियो में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। हमें गोवा पुलिस पर कतई भरोसा नहीं है। वो सही जांच नहीं कर रही है। मुझे लगता है कि गोवा पुलिस भी कहीं न कहीं सरकार के दबाव में है, क्योंकि अगर जांच करनी ही थी तो सुधीर सांगवान को अपने साथ हरियाणा लेकर आना चाहिए था ताकि कुछ पता चल सके और जांच अच्छे से हो सके। उसके बिना वे क्या जांच कर रहे हैं?

इससे पहले 30 अगस्त को सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने भी अपनी मां की कथित हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा था कि परिवार गोवा पुलिस द्वारा की गई जांच से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा था कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मामले की सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है।

सोनाली फोगाट के परिवार ने 27 अगस्त को खट्टर से मुलाकात की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीआई जांच का आश्वासन दिया था। हालांकि, मृतक भाजपा नेता की बेटी के अनुसार, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अभी तक हत्या के मकसद का खुलासा नहीं हुआ 

यशोधरा ने कहा कि मैं सीबीआई जांच की मांग करती हूं क्योंकि मैं मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं हूं। कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपियों को गोवा में रखा गया है, उन्होंने अभी तक अपने मकसद (हत्या के पीछे) का खुलासा नहीं किया है, तो पुलिस क्या कर रही है? यह मेरी मां के लिए न्याय के बारे में है, हम सीबीआई जांच होने तक पीछे नहीं हटेंगे। हरियाणा के सीएम ने कहा है कि सीबीआई जांच होगी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रमोद सावंत बोले- मैं अपनी पुलिस टीम की जांच से संतुष्ट हूं

इस बीच, सोनाली फोगाट की कथित हत्या के जवाब में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पहले कहा था कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी गई थी और जल्द ही आरोप पत्र दायर किया जाएगा। पुलिस टीम सोनाली से जुड़ी संपत्ति और खातों की जांच करेगी। गोवा के सीएम ने कहा कि हमने गोपनीय रिपोर्ट हरियाणा के सीएम को भेज दी है। मैं अपनी पुलिस टीम द्वारा की गई जांच से संतुष्ट हूं। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

42 वर्षीय सोनाली फोगट को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे, जिसके बाद गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

इससे पहले, गोवा पुलिस ने कहा था कि सोनाली फोगाट को उनके दो सहयोगियों ने जबरन ड्रग्स दिया था, जिन्हें अब मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Scroll to Top