ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोनाली फोगाट मौत मामला : कर्लीज रेस्तरां में तोड़फोड़ पर अंतरिम रोक बरकरार रहेगी

(मानवीय सोच)  बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ पर अंतरिम रोक बरकरार रहेगी. कोर्ट इस पर 26 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा कि पहले इस मामले को तीन जजों की बेंच ने सुना था. आज दो जजों की बेंच है, इसलिए आज सुनवाई नहीं हो सकती. पिछली सुनवाई में बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कर्लीज रेस्तरां को ढहाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी. रेस्तरां ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए ढहाने के आदेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी. रेस्तरां की तरफ से याचिका में कहा गया है कि NGT ने बिना उसे कोई मौका दिए सीधे तोड़फोड़ का आदेश दे दिया. 

CJI यूयू ललित की बेंच ने मेंशनिंग में याचिका पर सुनवाई की. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गोवा सरकार को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने रेस्तरां से जुडे़ सारे दस्तावेज और तस्वीरें तलब की हैं. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने रेस्तरां को फिलहाल कॉमर्शियल गतिविधि ना करने का भी आदेश दिया है. बता दें कि गोवा सरकार ने NGT की मंजूरी के बाद सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कर्लीज रेस्तरां को आज ही गिराना शुरू किया था. ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अंजुना में कर्लीज को कॉस्टल रेगुलेशन क्षेत्र के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए निर्मित संरचनाओं को गिराने के आदेश से राहत देने से इनकार कर दिया था.

अब सोनाली फोगाट की हत्या के बाद सुर्खियों में आए कर्लीज रेस्तरां को ट्रिब्यूनल के ताजा आदेश के बाद एक बड़े हिस्से को तोड़फोड़ का सामना करना पड़ रहा है. ताजा कार्रवाई गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किया जा रही थी. ‘कर्लीज’ नामक यह रेस्तरां उत्तरी गोवा के प्रसिद्ध अंजुना बीच पर स्थित है. मौत से कुछ घंटों पहले फोगाट इसी रेस्तरां में पार्टी कर रही थीं. इसी कारण यह रेस्तरां हाल में सुर्खियों में रहा था. इस रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल थे. उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

Scroll to Top