ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जयपुर की रैली में भाजपा पर बरसीं सोनिया गांधी बोली ये बड़ी बात

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस जयपुर में महारैली कर रही है। रैली में कांग्रेस के तमाम आला नेता पहुंचे हैं। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।
सोनिया ने कहा कि भाजपा ने बीते 10 सालों के राज में कोई काम नहीं किया, केवल भेदभाव और अत्याचार को बढ़ावा दिया है।

10 सालों से कुछ नहीं कर रही भाजपा

सोनिया ने आगे कहा कि हर जगह अन्याय का अंधेरा है। हम सभी को न्याय की रोशनी की तलाश में इसके खिलाफ लड़ना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों से हमारे देश में ऐसी सरकार का नेतृत्व रहा है जिसने बेरोजगारी, महंगाई, भेदभाव और अत्याचार को बढ़ावा दिया। मोदी सरकार ने जो किया वह हम सबके सामने है।

विपक्ष के नेताओं को धमकाने की हो रही कोशिश

सोनिया ने कहा कि पीएम मोदी देश और देश के लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने की राजनीति हो रही है और उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

प्रियंका बोलीं- गरीबों की नहीं सुनती सरकार

दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है और हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों की बात सुनने वाला कोई नहीं हैं।

लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि लोग जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाएगा। आप सोच रहे होंगे कि हमारा लोकतंत्र खतरे में कैसे है, ऐसा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो बड़ी-बड़ी संस्थाएं बनाई गई हैं कमजोर किया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और आज स्थिति यह है कि लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं है।

Scroll to Top