ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जमीन पर लिखा ‘सॉरी’: सेल टैक्स कमिश्नर का इकलौते बेटा फोन पर बात करते हुए 8वीं मंजिल से कूदा

झांसी   (मानवीय सोच)   सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर राजीव शाक्य के इकलौते बेटे कौस्तुभ (18) ने शुक्रवार भोर में रायल सिटी की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने जमीन पर ‘सॉरी’ लिखा है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। 

सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से इटावा के रहने वाले सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर राजीव शाक्य रायल सिटी के फ्लैट नंबर 409 में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के साथ नोएडा गए थे। यहां घर पर कौस्तुभ और उसकी दो छोटी बहनें साथ में थीं। 

देर रात दोनों बहनों ने खाना खाया लेकिन कौस्तुभ ने खाना नहीं खाया। वह रात में मोबाइल पर किसी से बात कर करता रहा। पहले वह पांचवीं मंजिल पर जाकर काफी देर तक बात करता रहा, यहां उसने रेलिंग के पास जमीन में धूल पर ‘सॉरी है’ लिखा। उसके बाद रात में बात करते-करते वह आठवीं मंजिल तक पहुंच गया। 

वहीं उसने रेलिंग के पास मोबाइल रखा और वहां से नीचे कूद गया। गिरने की आवाज आने पर सुरक्षा गार्डों ने उसे नीचे पड़ा देखा। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पिता दिल्ली से वापस लौट रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक सुसाइड की वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है। इसकी पड़ताल की जा रही है।

Scroll to Top