सपा ने निकाय चुनाव को लेकर प्रभारियों से मांगी रिपोर्ट

लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारियों से रिपोर्ट तलब की है। कहा है कि स्थानीय नगर कमेटी के साथ बैठक करके उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाए।

सपा ने नगर निगमों, पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनाव को लेकर विधायकों को प्रभारी बनाया है। प्रभारी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर स्थानीय नगर कमेटी के साथ बैठक कर रिपोर्ट और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची तैयार करें।

संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं और आरक्षण सूची के हिसाब से उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदेश कार्यालय भेजनी है।

विधायक रविदास मेहरोत्रा कानपुर, अमिताभ वाजपेयी लखनऊ, डा. मनोज पांडेय वाराणसी का दौरा कर चुके हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि पार्टी निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी। प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। सभी दौरा शुरू कर दिए हैं। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *