लखनऊ (मानवीय सोच) सपा ने शनिवार को मेयर पद के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा और कर दी है। इसके साथ ही सपा अब तक मेयर के कुल 15 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
शनिवार को बरेली, मथुरा, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
सपा ने बरेली से संजीव सक्सेना, मथुरा से पं. तुलसी राम शर्मा, वाराणसी से ओ पी सिंह, आगरा से ललिता यादव, अलीगढ़ से जमीर उल्ला खां और गाजियाबाद से नीलम गर्ग को उम्मीदवार बनाया है।
