ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरकार को घेरने की तैयारी में सपा

यूपी (मानवीय सोच)  एक लोकसभा और दो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इसी के साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. अखिलेश यादव और डिंपल यादव वोट डाल चुके हैं. वोट डालने के बाद अखिलेश ने बीजेपी पर करारा हमला किया. उधर आजम खान और शिवपाल यादव भी सरकार समेत पुलिस और प्रशासन पर लगातार हमलावर हैं. इस बीच लखनऊ  से एक बड़ी खबर सामने आई है. सरकार को घेरने के लिए मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पूरी कोशिश कर रही है. राजधानी में सपा विधायक यूपी सरकार  के खिलाफ विधानसभा परिसर में धरना दे रहे हैं. बता दें कि आज से ही यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है.

सपा विधायकों का धरना
मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा उपचुनावों में ‘‘सरकारी तंत्र के दुरुपयोग, बढ़ती महंगाई और खराब कानून-व्यवस्था’’ के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधान भवन परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दिया. विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने हाथों में ‘‘जनता का पैसा खाते हैं, घपलेबाज सरकार चलाते हैं’’, ‘‘भाजपा विफल है, अपने कामों से, जनता त्रस्त है बढ़ते दामों से’’ के नारे लिखी तख्तियां लेकर विधान भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया.

सपा नेता का आरोप
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा, ‘‘हमारे विधायकों ने उपचुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया है. प्रशासन लोगों को मतदान करने से रोक रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासनकाल में महंगाई चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया. इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी.

Scroll to Top