ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा IT सेल हेड मनीष जगन अग्रवाल को मिली जमानत, जेल से हुए रिहा

लखनऊ:  (मानवीय सोच)   सपा के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और आईटी सेल हेड मनीष जगन अग्रवाल को जमानत मिल गई है। जमानत के बाद मनीष जगन अग्रवाल को जेल से रिहा कर दिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मनीष जगन की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को यूपी डीजीपी से मिलने लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। हालांकि उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके बाद वो मनीष से मिलने के लिए जेल पहुंच गए थे। वहीं सपा कार्यकर्ताओं की मुख्यालय के बाहर पुलिस से झड़प भी हुई थी।

6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद लखनऊ की हजरतगंज थाना पुलिस ने अग्रवाल को उनके आवास से रविवार सुबह गिरफ्तार किया था। फिलहाल सपा सोशल मीडिया सेल कोऑर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल को जमानत मिल चुकी है। वहीं रिहाई के बाद सपा समर्थकों में काफी खुशी है।

सपा मीडिया सेल की तरफ से हो रही थी टिप्पणी

मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी (सपा) से करीब 15 सालों से जुड़े हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी कैंपेनिंग में वह लगातार कार्यकर्ताओं से पार्टी के हित में कंटेंट लेते रहे हैं। बीते कई दिनों से समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से कई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ की कई पत्रकारों को भी निशाना बनाया जा रहा था। इसको लेकर लगातार कई शिकायतें लखनऊ के अलग-अलग थानों में दी गई थी।

Scroll to Top