अमेठी-रायबरेली से सपा उतार सकती है प्रत्याशी : अखिलेश बोले- भाजपा को जो हरा सकता है उनके खिलाफ

रायबरेली  (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कोलकाता में हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। कहा, “मौजूदा हालात में लोकसभा चुनाव को लेकर जो गठबंधन बनाया जा रहा है, उस पर ममता बनर्जी लगातार काम कर रहीं हैं। नीतीश कुमार और केसीआर भी काम कर रहे हैं। दिल्ली वाले अपनी भूमिका खुद तय करेंगे। भाजपा को जो हरा सकता है उनके खिलाफ फिलहाल CBI-ED की छापेमारी चल रही है। कार्यकर्ता अगर कहेंगे तो रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवार जरूर उतारा जाएगा।”

उन्होंने कहा, “80 लोकसभा सीटों पर सपा पूरी तरीके से चुनाव लड़ेगी। दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में तय किया गया है कि 80 में 50 सीटें सपा को जीतना है। कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं।”

भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जो आज भाजपा कर रही है। वहीं कांग्रेस अपने सरकार के समय पर करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *