सपा विधायक लकी यादव पर दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप

जौनपुर (मानवीय सोच) जौनपुर जिले के मल्हनी सीट से सपा विधायक लकी यादव व उनके समर्थकों पर दो जेई और एक ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप है। रविवार देर रात जौनपुर स्थित विधायक के आवास से प्रशासन के अधिकारी व पुलिस ने सभी को मुक्त कराया। इस दौरान विधायक समर्थकों से पुलिस की तीखी झड़प व धक्का-मुक्की भी हुई। देर रात घटी घटना का वीडियो वायरल है। 

जेई और ठेकेदार को छोड़ने से विधायक ने किया इंकार

आनन-फानन सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ विधायक के आवास पर पहुंच गए। तीनों को छोड़ने की बात कही तो विधायक लकी यादव ने इंकार कर दिया। ऐसे में पुलिस समर्थकों के बीच से उनको वहां से ले गई। इस दौरान जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस के अनुसार, विधायक द्वारा दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाया गया था। जब पुलिस ने उनसे छोड़ने के लिए कहा तो वह नहीं माने। बाद में विधायक के समर्थक झड़प भी करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *