मेरठ के समाजवादी पार्टी विधायक रफीक अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार उनकी गिरफ्तारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। दरअसल साल 1995 में एक रिपोर्ट दर्ज कराइ गई थी, जिसमें 40 के करीब लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें सपा विधायक भी आरोपी हैं। इसको लेकर साल 1997 में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही सपा विधायक फरार चल रहे थे। मेरठ पुलिस की कई टीम उनकी गिरफ़्तारी के लिए लगाई गई थीं। जिसके बाद सपा विधायक रफीक अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस उन्हें अदालत में पेश करेगी जिसके बाद सम्बंधित मुक़दमे के लिए उनसे पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि लगातार अदालत से गैरहाजिर चल रहे रफीक अंसारी को गिरफ्तार करने का आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट डीजीपी को दिया था।
