ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा MLA विजमा यादव 22 साल पुराने केस में दोषी करार, डेढ़ साल की जेल

प्रयागराज: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की प्रतापपुर सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव को 22 साल पुराने मामले में दोषी करार दिया गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने साल 2001 में हुए बवाल और आगजनी के मामले में विजमा को दोषी करार दिया है। उन्हें डेढ़ साल की सजा के साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अगर 2 साल से अधिक की सजा होती तो विजमा की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई होती।

2001 में सराय इनायत थाने के तहत हुए बवाल के लिए विधायक विजमा यादव को दोषी करार दिया गया है। उन्हें पुलिस बल पर हमला और आगजनी के लिए दोषी पाया गया है। मामले में 22 साल के बाद फैसला आया है। ऐसे में अब आजम खान, अब्दुल्ला आजम और खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी के बाद विजमा की सदस्यता भी रद्द होने की कगार पर है। हालांकि डेढ़ साल की सजा होने से सदस्यता बच गई है।

आजम के बेटे के बाद अखिलेश को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा विधायक विजमा यादव 22 साल पुराने केस में दोषी करार दी गई हैं। उन पर 31 पुलिस वालों पर हमले का आरोप है। विजमा यादव पर 8 आपराधिक मुकदमें पहले से ही चल रहे हैं। वह पूर्व विधायक जवाहर यादव की पत्नी हैं, जो पति की हत्या के बाद राजनीति में आईं।
क्या है मामला
21 सितंबर 2001 को श्याम बाबू नामक व्यक्ति के 7 साल के बेटे की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसके बाद भीड़ ने सहसों पुलिस चौकी के सामने शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उस वक्त सराय इनायत थाने की पुलिस फोर्स पर हमला हो गया। थाना प्रभारी कृपाशंकर दीक्षित सहित पुलिस बल पर ईंट पत्थर से हमला किया गया। आरोप है कि कई लोग असलहों से लैस थे। उस केस में विधायक विजमा यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा।
Scroll to Top