कोविड को लेकर सपा सांसद शफीकुर्रहमान का लापरवाही भरा बयान, हंसते हुए बोले- ये बीजेपी का सियासी कोरोना है

संभल  (मानवीय सोच)   कोरोना महामारी ने फिर से दस्तक देकर चीन में कहर बरपाया है. इसके चलते दुनिया भर के देश सतर्क हो गए हैं. भारत में भी कोरोना वायरस  को लेकर अलर्ट जारी है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने लापरवाही वाला बयान दिया है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कोरोना का प्रोपेगेंडा सियासी है. बीजेपी का सियासी कोरोना है.

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कोरोना को लेकर लापरवाही भरा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रोपेगेंडा सियासी है. यह बीजेपी का सियासी कोरोना है ये सियासी कोरोना से डर रहे हैं. क्योंकि दिल्ली में राहुल गांधी दाखिल हुए हैं इससे इन्हें परेशानी हो रही है. कोरोना का अभी पता नहीं क्या हालात हैं, लेकिन सियासी कोरोना ज्यादा फैला हुआ है.

मुसलमानों को लेकर दिया यह बयान
सांसद ने आरजेडी के नेता अब्दुल कारी सिद्दीकी के बयान को नकार दिया है. जिसमें आरजेडी नेता ने कहा था कि भारत में रहने से डर लग रहा है. इसके जवाब में शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि यहां के हालात सुधारने होंगे हम कहीं जाने वाले नहीं हैं. मुसलमानों के साथ ज्यादती हो रही है जिसका हम 2024 में जवाब देंगे. आपको बता दें कि सांसद अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं.

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं सांसद
करोना की पहली वेव के दौरान जहां लॉकडाउन में प्रोटोकॉल का पालन करने का आदेश था. वहीं सांसद ने कोरोना खत्म करने के लिए मस्जिदों में सामूहिक नमाज से कोरोना खत्म करने की दुआ की मांग की थी. उन्होंने कोरोना को अल्लाह अजायब बताया था. वहीं अब कोरोना को सियासी कोरोना बताकर सांसद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. गौरतलब है कि सांसद ने शुरुआत में वैक्सीन पर भी सवाल उठाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *