ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नौ बार गठबंधन किए, कभी भी नहीं हुए सफल – ओपी राजभर

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व सभी राजनीतिक दल दांव खेलने लगे हैं। चेतन किशोर के मैदान में रविवार को सुभासपा की ओर से शोषित-वंचित जागरण महारैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में अनुसूचित, वंचित व शोषित वर्ग को अभी तक उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका है। इसके लिए आवश्यक है कि संपूर्ण देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए। अमीर और गरीब की शिक्षा जब एक समान होगी तभी हक और अधिकार की लड़ाई भी अपने मंजिल तक पहुंचेगी।

राजभर ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने वंचित समाज के हक की बात की है। लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाएगा। उसके बाद आप सबका अपना मुख्यमंत्री होगा और आपकी सरकार बनेगी। जमीनों की वरासत सात दिनों के अंदर हो, इसकी मांग हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। उन्होंने इसके लिए आश्वासन भी दिया है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का दावा भी ओपी राजभर ने किया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गठबंधन पर कहा कि नौ बार गठबंधन किए, लेकिन सभी से अलग हो गए। हमने तो केवल दो बार ही गठबंधन किया है। इतने में ही उनकी स्थिति खराब होने लगी है। दावा किया कि प्रदेश में 80 की 80 सीट जीताकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे। महारैली को अरविंद राजभर, अरुण राजभर, शेख अहमद अली, तुलसीराम राजभर, विनोद तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, शक्ति सिंह, ममता राजभर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता बिच्छेलाल राजभर व संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।

सलेमपुर सीट को लेकर छलका दर्द

सलेमपुर लोकसभा सीट भाजपा-सुभासपा गठबंधन में भाजपा के खाते में चली गई है। भाजपा ने इस सीट पर वर्तमान सांसद रवींद्र कुशवाहा को तीसरी बार प्रत्याशी घोषित किया है। सुभासपा के कार्यक्रम में यह दर्द भी छलका। सुभासपा के पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को उम्मीद थी कि यह सीट उनकी पार्टी को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

संबोधन के दौरान उन्होंने इसका खुलकर उल्लेख भी किया। इस पर कार्यक्रम में शामिल लोग भी कई तरह के कयास लगाने लगे। उन्होंने एक समाजसेवी की खुले मंच से सराहना करते रहे। सियासी गलियारों में उनके बयान को कई मायने लगाए जा रहे हैं।

Scroll to Top