कांग्रेस को यूपी में जगह देने को तैयार नहीं सपा, होर्डिंग ने खोल दी पोल

लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर पूरे देश की नजर है। बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहुंचना तय माना जा रहा है पर ऐसा लगता है कि सपा यूपी में कांग्रेस को जगह देने के लिए तैयार नहीं हैं। कम से कम सपा कार्यालय के बाहर विपक्षी एकता को लेकर लगे होर्डिंग को देखकर तो यही कहा जा सकता है।

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, के चंद्रशेखर राव और जयंत चौधरी की तस्वीरें तो हैं पर कांग्रेस के किसी नेता की तस्वीर नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी सहित किसी भी कांग्रेस नेता की तस्वीर न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। होर्डिंग युवजन सभा के सचिव आशुतोष सिंह द्वारा लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *