ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा प्रवक्ता आईपी सिंह की जमानत फिर खारिज

बलरामपुर  (मानवीय सोच)   एमपी एमएलए कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के आरोपी सपा के प्रवक्ता आईपी सिंह की जमानत अर्जी शुक्रवार को कोर्ट ने फिर खारिज कर दी। पेशी के दौरान ही सपा प्रवक्ता को दिल से संबंधित दिक्कत हुई और वह वहीं पर चक्कर खा कर बैठ गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विदित हो कि आईपी सिंह वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान बलरामपुर आए थे। आरोप है कि उस समय प्रदेश की भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री थे। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में मतदान के दौरान पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के परिजन के पक्ष में बलवा किया था। बूथ कैपचरिंग की भी कोशिश की थी। इसी को लेकर उनके ऊपर बलरामपुर देहात कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। आईपी सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

गुरुवार को वह कोर्ट में जमानत के लिए हाजिर हुए थे। न्यायाधीश अभिनितम उपाध्याय ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल भेज दिया था। शुक्रवार को फिर से उसी कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी। आरपी सिंह को सुनवाई के दौरान कोर्ट लाया गया था। न्यायाधीश ने शुक्रवार को भी उनकी जमानत खारिज कर दी। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है।

Scroll to Top