ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुलायम के स्वास्थ्य लाभ के लिए सपा कार्यकर्ता का अनोखा संकल्प

वाराणसी  (मानवीय सोच) सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। एक तरफ डॉक्टरों की टीम दवाओं से उन्हें स्वास्थ्य लाभ देने की कोशिश में लगी है तो दूसरी तरफ उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। सपा कार्यकर्ता जगह जगह उनके लिए पूजा-पाठ और प्रार्थना में लगे हैं। मुलायम के लिए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्यार यूपी के अलग अलग जगहों पर देखने को भी मिल रहा है।

शनिवार को वाराणसी में एक सपा कार्यकर्ता ने मुलायम के लिए अनोखा संकल्प ले लिया। मुलायम के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने अपने घर से भगवान शंकर और माता चौरा माई के मंदिर तक दंडवत शुरू कर दिया। अजय फौजी तीखी धूप में करीब दो किलोमीटर तक की यात्रा जमीन पर लेटते हुए पूरी करेंगे। अजय फौजी ने यह भी कहा कि नेताजी के स्वस्थ्य होने तक वह रोजाना इसी तरह मंदिर जाएंगे। 

अजय फौजी ने कहा कि हमारे घर से चौरा माता का प्राचीन मंदिर लगभग दो किलोमीटर दूर है। हमने संकल्प लिया है कि जब तक हमारे नेताजी स्वस्थ नहीं हो जाते हैं, तब तक रोजाना घर से दंडवत प्रणाम करते हुए चौरा माता मंदिर तक जाऊंगा।

अजय फौजी के अनुसार वह समाजवादी पार्टी के छोटे से सिपाही हैं। बताया कि मैं जब बच्चा था तो नेताजी खिड़किया घाट पर आए थे। उस दौरान उन्होंने हमें अपनी गोद में बैठा कर सपा का सदस्य बनाया था। उसी दिन से उनके प्रति मेरे मन में अगाध प्रेम और सम्मान है। उन्होंने कहा कि नेताजी ऐसी शख्सियत हैं जो कभी छोटे-बड़े का भेद नहीं करते हैं। वह सबसे एकसमान प्रेम करते हैं। अभिभावक के जैसे ऐसे मार्गदर्शक के लिए जो कुछ भी हमसे हो सकता है वह हम करेंगे।

अजय फौजी ने यह भी कहा कि मैं नेताजी के लिए जीता हूं और उनके लिए मैं मर भी सकता हूं। अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहे तो मैं लिखित देने को तैयार हूं कि मेरा शरीर नेताजी को समर्पित कर दिया जाए। नेताजी का जल्द स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। वह हम जैसे लाखों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और आदर्श हैं। पूरी उम्मीद है कि चौरा माता हमारी प्रार्थना पर ध्यान देंगी और हमारे नेताजी स्वस्थ होकर एक बार फिर हम सबके बीच होंगे।

 

Scroll to Top