काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन का शुल्क 500, रसीद वायरल

वाराणसी: (मानवीय सोच) काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर शुल्क लगाए जाने का विवाद बढ़ते ही एक रसीद बड़ी तेजी से वायरल होने लगी। वायरल रसीद में एक शख्स के नाम के आगे स्पर्श दर्शन लिखा हुआ था, जिसमें 500 रुपये का मूल्य अंकित था ।

एनबीटी ऑनलाइन ने जब मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा से इस रसीद के नाम पर वायरल टिकट के बारे में पूछा तो मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि यह किसी ने बदमाशीबस ऐसा किया है, जिसमें मंदिर प्रशासन के कर्मचारी की भी संलिप्तता है।

जल्द ही पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने रसीद को गलत नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह डोनेशन की रसीद है, जिसमें नाम के आगे कर्मचारी और उस व्यक्ति ने स्पर्श दर्शन लिख दिया गया है

टिकट कटवाने वाले व्यक्ति अजय शर्मा ने एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में बताया कि उन्होंने 2 मार्च को स्पर्श दर्शन करने के पहले पैसा देते वक्त कहा कि वह इस पर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने उन्हें उनके नाम के आगे स्पर्श दर्शन लिखकर यह टिकट मुहैया कराया था। उन्होंने 2 मार्च को ही 500 रुपये देकर मंदिर में स्पर्श दर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *