ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी की सड़कों पर 10 दिन चलेगा विशेष अभियान

लखनऊ  (मानवीय सोच) यूपी की सड़कों पर अगले 10 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोई माल वाहन पर सवारी बैठाते दिखा तो उसपर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। यदि कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करे तो इन नंबरों पर सूचना दें..। ये नंबर हैं-0522-2390468 और 9454402555 हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक से यात्रा असुरक्षित है। इसलिए यात्रा के लिए किसी भी दशा में ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रक का उपयोग न किया जाए।

मुख्यमंत्री कानपुर नगर में हुए दो सड़क हादसों के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और घायलों का हालचाल लेने के लिए कानपुर नगर जाने से पहले, रविवार को अपने सरकारी आवास पर सड़क सुरक्षा के संबंध में परिवहन और गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्य या माल ढुलाई में ही किया जाना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए लोग अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षित यात्रा के लिए सुरक्षित साधनों को ही अपनाएं।
  मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अगले एक पक्ष में बैठकें आयोजित कर पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित परिवहन साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया जाए। सूचना, लोक निर्माण तथा परिवहन विभागों द्वारा इस संबंध में  प्रमुख स्थानों पर जागरुकता के लिए होर्डिंग्स लगाई जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें परिवहन तथा पुलिस विभाग की विशेष भूमिका है। इस कार्यवाही में जनता का सहयोग लिया जाए। इसके लिए फोन नंबर जारी किए जाएं, जिस पर जागरूक नागरिक ओवरलोडिंग तथा सड़क सुरक्षा के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी दे सकें। इस कार्य से ‘112’ सेवा को भी जोड़ा जाए।
इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान, प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वरलू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Scroll to Top