ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्पेशल बच्चों के लिए विद्यालयों में लगेगा स्पेशल मेडिकल एसेसमेंट कैंप

लखनऊ  (मानवीय सोच)  विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) को मेडिकल टेस्ट, सलाह और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। योगी सरकार ने ऐसे बच्चों को राहत देते हुए माध्यमिक विद्यालयों में ही मेडिकल एसेसमेंट कैंप लगाने की योजना बनाई है। इस मेडिकल एसेसमेंट कैंप में दिव्यांग बच्चों के मेडिकल चेकअप के अलावा उनकी दिव्यांगता का आंकलन कर उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाया जाएगा।

मेडिकल एसेसमेंट कैंप लगाए जाने के संबंध में राज्य परियोजना निदेशक की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार जनपदों द्वारा मेडिकल एसेसमेंट कैंप के लिए स्थल व तिथियों का निर्धारण 30 जून तक, जबकि कैंप का आयोजन 30 अगस्त तक पूर्ण किया जाएगा।

कैंप में सम्मिलित होगी विशेषज्ञों की टीम
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि मेडिकल एसेसमेंट कैंप आयोजित कराने के लिए चिकित्सकों के दल में एक आर्थोपेडिक सर्जन, एक ईएनटी सर्जन, एक नेत्र विशेषज्ञ एवं एक साइकोलॉजिस्ट/साइकिट्रिशियन का सम्मिलित होना अनिवार्य है। 

Scroll to Top