ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रोहतक में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

रोहतक  (मानवीय सोच)  मंगलवार को इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में बालिका दिवस बड़े जोश-खरोश से मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में लड़कियों को शिक्षित करना व उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। विश्व की अद्वितीय चुनौतियों को जिनका वह मुकाबला व सामना करती हैं। उन्हें मान्यता देने के लिए 11 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में आज छठी-ब के छात्र-छात्राओं ने विशेष सभा का आयोजन किया। सबसे पहले सात्विक, पारूल व काव्या ने समाज में बालिकाओं के स्थान के बारे में अपने-अपने विचार बताए। इसके पश्चात आरूषि व अनिष्का ने अपनी सुन्दर-सुन्दर कविताएं सुनाई। राघव व समर ने नारी शक्ति व उन्हें सशक्त बनाने के लिए भाषण दिए। छठी-ब के प्रत्येक विद्यार्थी ने तख्तियाँ बनाकर बालिकाओं की समाज में फैली कुरीतियों के बारे में संक्षेप में बताया। जैसे कि कम उम्र में शादी कर देना, शिक्षा से वंचित रखना, भ्रूण हत्या इत्यादि। अंत में, बालिकाओं ने ‘दिल है छोटा सा – छोटी सी आशा’ पर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें लड़कियों ने शिक्षा के अधिकार पर भी एक संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुति बहुत ही उत्तम थी।विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. एकता सिंधु ने अपने संदेश में कहा कि अगर हमें समाज को उन्नत करना है, बालिकाओं को समाज में एक उचित स्थान देना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इंद्रनील गुप्ता जी ने कहा कि हमें लड़कियों की उन्नति के लिए सभी अधिकार देने चाहिए।

Scroll to Top