मुजफ्फरनगर : (मानवीय सोच) भाकियू आज एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर रही है। भाकियू की एसएसपी ऑफिस पर पंचायत के लिए किसान सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। पुलिस ने शहर की नाकेबंदी की है। चारों और पुलिस तैनात है। वहीं ट्रैक्टरों पर सवार होकर विभिन्न रास्तों से किसान शहर में पहुंच रहे हैं। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच चुके हैं।
भाकियू के धरना प्रदर्शन में आज शहर में किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है। सुबह के समय ही महावीर चौक पर भाकियू कार्यालय पर काफी किसान एकत्र हो गए। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में भी किसानों का जीआईसी के मैदान और एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाकियू का झंडा भी एसएसपी ऑफिस के मुख्य गेट पर लगा दिया और वहां लगाई गई बेरिकेडिंग भी गिरा दी।
