ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को नहीं मिलेगी वाहन सुविधा

लखनऊ   (मानवीय सोच)  भाजपा के ऐसे प्रदेश पदाधिकारी जो विधायक, एमएलसी और सांसद है उन्हें अब प्रदेश कार्यालय से वाहन सुविधा नहीं मिलेगी। उन्हें अपने निजी वाहन से ही संगठनात्मक कार्यक्रम में आना जाना होगा।

पार्टी की ओर से कई प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री को विधान परिषद में सदस्य बनाया गया है। वहीं कई पदाधिकारी विधायक और सांसद भी है। बीते दिनों हुई समीक्षा में सामने आया कि विधायक और सांसद बनने के बाद भी प्रदेश पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए कार्यालय से कार और ड्राइवर की सुविधा लेते हैं। 

इतना ही नहीं राजधानी में भी अपने घर से कार्यालय आने जाने के लिए पार्टी दफ्तर से कार की सुविधा लेते है। शीर्ष स्तर पर इस पर नाराजगी जताते हुए वाहन व्यवस्था में बदलाव का निर्णय किया गया। नेतृत्व का मानना है कि विधायक एवं सांसद बनने के बाद पदाधिकारियों को यात्रा के कूपन या भत्ता मिलता है। वहीं सभी के पास अपना वाहन भी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब केवल उन्हीं प्रदेश पदाधिकारियों को कार्यालय से वाहन सुविधा मिलेगी जो सांसद, विधायक या एमलएसी नहीं है।

Scroll to Top