गोरखपुर में बनेगा राज्य का पहला महिला विश्वविद्यालय, 700 करोड़ रुपये आएगी लागत-

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  गोरखपुर में राज्य का पहला महिला विश्वविद्यालय बनेगा. रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी 100 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी. ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिला मजिस्ट्रेट ने कथित तौर पर कहा है कि बेंगलुरु स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी, ‘सोभा लिमिटेड’ अपने कॉर्पोरेट सोशल रेस (CSR) फंड के तहत विश्वविद्यालय की स्थापना में 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर जिले के मंडल आयुक्त के साथ इस मुद्दे को लेकर चर्चा भी की थी, जिन्होंने विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गोरखपुर जिले के अधिकारियों ने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जमीन का चयन किया है. इसकी स्थापना के बाद यह विश्वविद्यालय प्रदेश का 5वां विश्वविद्यालय होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *